• November 20, 2025 5:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -मुम्बई से गिरफ्तार बदमाश का खुलासा, अपहृत छात्रा का…

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) 

बिहार थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा अपहरण मामले में मुम्बई में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सीतामढ़ी निवासी घनश्याम सिंह है। मोबाइल लोकेशन से बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा। अपहृता किशोरी को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। बदमाश ने खुलासा किया कि किशोरी भाग कर उसके पास आ रही थी। मगर वह नहीं पहुंची। किशोरी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद से लापता हो गई। खोजबीन में उसका सुराग नहीं मिला तो मां ने 20 जनवरी को अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी।


थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में केस में युवक की संलिप्तता उजागर हुई। जिसके बाद आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया है कि घर से निकलकर किशोरी उसके पास मुम्बई आ रही थी। पुलिस अपहृता की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है।