• November 20, 2025 7:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत देखने गए रिटायर्ड चौकीदार की गयी जान , जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 31, 2022

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव में कुएं में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान ईसुआ पूर्वी टोला गांव निवासी स्वर्गीय अकलू ढाढ़ी के 64 वर्षीय पुत्र अर्जुन ढाढ़ी है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 4 दिन पूर्व ही अर्जुन ढाढ़ी अपने ससुराल स्थित खेतों में लगे फसल को देखने गए थे। सरमेरा थाना में चौकीदार के पद से रिटायर होने के बाद वे खेतीबाड़ी से जुड़े हुए थे। बीती शाम जावा खेतों की ओर से देर रात तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू कर दी गई बावजूद कहीं अता-पता नहीं चल सका।

परिजन अंदेशा व्यक्त कर रहे है कि बीती शाम खेतों की ओर से लौटने के क्रम में बिना घेराबंदी वाले कुएं में पैर फिसलने से डूब गए जिससे मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार के दिन चला। जिसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के सम्बंध में सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि बिना मुँड़ेर वाले कुएं में डूब कर रिटायर्ड चौकीदार की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।