• February 24, 2026 10:30 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिटायर्ड शिक्षिका को बेरहमी से बंधक बना 32 लाख की डकैती, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 1, 2024

सूरज – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया गांव में बेखौफ बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बैंक कर्मी  के घर से भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने घर में रखे 30 लाख के गहने और और दो लाख नगदी की लूट की। विरोध करने पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई।
पीड़िता कुसुम कुमारी ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। पांच की संख्या में डकैतों ने घर की चहारदिवारी फांदकर उन्हें बंधक बनाकर घर के अंदर रखे तीस लाख के महंगे आभूषण और 2 लाख नगद के लूट लिया।

बैंककर्मी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि वह शेखपुरा जिले में पीएनबी बैंक में कार्यरत हैं। गांव में मां अकेली रहती है। घटना के पीछे गांव के ही लोगों की मिलीभगत की बात सामने आ रही है। बदमाशों ने मां के मुंह में कपड़ा, उन्हें बांधकर पीटा। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेश गुप्ता ने बताया कि डकैती का केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।