• November 20, 2025 5:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेदाग वर्दी के साथ विदा हुए रिटायर्ड सुरक्षा डीएसपी, एसपी ने कहा….

ByReporter Pranay Raj

Feb 1, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – नालंदा में कर्तव्यनिष्ठा की अमिट छाप छोड़ सुरक्षा डीएसपी जयशंकर सिंह शनिवार को रिटायर्ड हो गए। एसपी निलेश कुमार ने धार्मिक पुस्तक, चादर, पुष्प गुच्छ दे, उन्हें भावभीनी विदाई दी। एसपी ने बताया कि श्री सिंह कर्तव्य के प्रति समर्पित पदाधिकारी रहे। सभी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। सेवाकाल में वर्दी को बेदाग रखा। इनकी कमी नालंदा पुलिस को खलेगी। अपने प्रति वरीय अधिकारी का विचार जान रिटायर्ड डीएसपी की आंखें छलक आई। एएसपी अजय कुमार, सदर डीएसपी इमरान परवेज ने विदाई बेला में कहा कि श्री सिंह का कार्यकाल सराहनीय रहा। नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भी अधिकारी को पुष्प गुच्छ दे विदाई दी। रिटायर्ड पदाधिकारी ने कहा कि नालंदा का कार्यकाल उनके लिए यादगार रहा। यहां के नागरिकों ने भी कानून व्यवस्था के संधारण में पूरा सहयोग दिया।