• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑक्सीजन के नाम पर ठगी में गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jun 26, 2021

राज – 7903735887 

नालंदा पुलिस ने कोरोना काल में देश भर में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का झांसा दे, करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का सरगना को शनिवार को सारे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश मानपुर थाना क्षेत्र के पलनी गांव निवासी छोटू चौधरी अपने रिश्तेदार के घर छिपा था। गिरोह ने कोरोना काल में दिल्ली, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में गिरोह ने ऑक्सीजन के नाम पर करोड़ों की ठगी की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस महीनों से नालंदा में कैंप कर रही थी। नालंदा पुलिस ने मामले को संजीदगी से लेते हुए गिरोह के दर्जन भर प्यादे को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के हवाले किया। सरगना फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर नालंदा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि सरगना छोटू चौधरी की गिरफ्तारी के लिए नालंदा पुलिस महीनों से जाल बिछा रही थी। गुप्त सूचना पर बदमाश को सारे थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। इसके पूर्व गिरोह के दर्जन भर सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है।