• November 20, 2025 6:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिटायर्ड नेवी जवान ने रिश्तेदार से किया दुष्कर्म…

ByReporter Pranay Raj

Jun 26, 2021

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर-मोहनचक गांव में 50 वर्षीया अधेड़ महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। पीड़िता हिलसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने घटना की एफआईआर स्थानीय थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपित मोहनचक गांव निवासी रिटायर्ड नेवी जवान जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपों में महिला ने बताया कि रिटायर्ड जवान उनका दूर का रिश्तेदार है। वह बेटी के शादी का कार्ड देने उसके घर आई। घर में कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाश ने उनसे जबरन कुकृत्य किया। घटना एक सप्ताह पूर्व हुई।

लोकलाज के डर से वह केस करने में हिचक रही थी। पति को इसकी भनक लगी तो थाने पहुंचकर केस दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्प्ताल में कराया गया।