• November 20, 2025 6:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठिठुरती ठंड में गरीबों को मिल रही कंबल से राहत…

ByReporter Pranay Raj

Dec 20, 2020

सूरज – 7903735887 

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण हेतु बिहार शरीफ अनुमंडल को 4 लाख, हिलसा अनुमंडल को 3.5 लाख एवं राजगीर अनुमंडल को 2.5 लाख रुपये का आवंटन उपलब्ध कराया गया है। बढ़ती ठंढ को लेकर जिलाधिकारी के निदेशानुसार सभी अनुमंडलों द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
अनुमंडल पदाधिकारी बिहाशरीफ द्वारा आज बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मार्ग एवं क्षेत्र में कई जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी के साथ जिला आपदा शाखा प्रभारी अभिषेक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहारशरीफ द्वारा रेलवे स्टेशन के पास कल्याणपुर महादलित टोला, कारगिल चौक के पास झुग्गियों में एवं सड़क किनारे पाए गए लगभग 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।