• June 6, 2025 9:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व विधायक के रिश्तेदार दुबई से लौटे रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या, जानें वारदात..

Jun 5, 2021

राज – 7903735887 

 

अस्थावां थाना क्षेत्र के बस्तीपर गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर की निर्मम तरीके से पीटकर हत्या कर दी। मृतक स्व. जाफर हुसैन के 60 वर्षीय पुत्र मो. साकिब हुसैन दुबई में कार्यरत थे। जहां से रिटायर्ड होने के बाद वह 6 माह से गांव में डेयरी फार्म का संचालन कर रहे थे। बदमाशों ने लूंगी व प्लास्टि पाइप से हाथ-पैर बांधकर उन्हें मौत के घाट उतारा। शरीर पर जख्मों के निशान से प्रतीत होता है कि पीट-पीटकर उनकी हत्या की गई। कमरे का स्टोरवेल टूटा व सामान बिखरा था। जिससे डकैती के दौरान हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। लुटेरे कितनी संपत्ति ले गए इसका आकलन परिवार के लौटने पर होगा। शनिवार की सुबह घर में नौकर आएं तो हत्या का पता चला।

वारदात की खबर पाकर सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी दलबल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस घर में काम करने वाले कुछ लोगों को पूछताछ के लिए ले गई। शाम में पटना से डॉग स्क्वायड की टीम के साथ एसपी हरि प्रसाथ एस भी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ते ने समीप के एक मकान से खून लगा कपड़ा बरामद किया। मृतक के तकिए पर भी खून का निशान मिला। एफएसएल टीम जरूरी साक्ष्यों को एकत्र कर जांच के लिए ले गई। मृतक राजद के पूर्व नगर विधायक पप्पू खां के रिश्तेदार थे। पूर्व विधायक भी गांव पहुंचकर पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। स्टोरवेल टूटा था। जिससे प्रतीत होता है कि लूट के दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।