• November 20, 2025 6:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लापरवाही से पैसेंजर ट्रेन बेपटरी, कर्मियों पर गिरी गाज…

ByReporter Pranay Raj

Nov 28, 2021

आशीष – 7903735887 

राजगीर रेलवे स्टेशन पर रविवार को फतुहा पैसेंजर ट्रेन खुलते ही बेपटरी हो गई। पहिए के नीचे लगे लकड़ी का गुटका नहीं हटाने से घटना। जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। दो पहिया पटरी से उतरा था। घटना के बाद ड्यूटी में तैनात अधिकारी मौके पर दौड़े। घटना से परिचावल बाधित हो गया। यात्रियों को श्रमजीवी एक्सप्रेस से रवाना किया गया।

लापरवाही के आरोपी में डीआरएम प्रभात कुमार ने गार्ड को सस्पेंड कर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर पर भी कार्रवाई की। 4 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को पटरी पर लाकर, उसे मेंटेनेंस के लिए दानापुर ले जाया गया।