• November 20, 2025 6:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरसीपी देंगे बिहार के युवाओं को रोजगार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 25, 2021

आशीष – 7903735887 

शहर के सोहसराय के एक होटल में रविवार को जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। जिसमे नेताओं ने सीएम का गुनगान किया। दक्षिण बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति व उत्तर बिहार के धनजी प्रसाद का भव्य स्वागत हुआ।
दक्षिण बिहार के उपाध्यक्ष ने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। व्यवसायी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नव मनोनीत प्रदेश सचिव संजीव कुमार बबलू ने कहा कि सीएम के प्रयास से बिहार विकास की पटरी पर सरपट दाैड़ रहा है। आरसीपी के इस्पात मंत्री बनने पर बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
इस मौके पर आलोक कुशवाहा, संजय सिन्हा समेत अन्य नेता मौजूद थे।