• June 6, 2025 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार नालंदा पहुंचे आरसीपी सिंह ,कहा …..

Aug 17, 2021

सूरज – 7903735887 

केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह के नालंदा आगमन पर कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखा गया। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार आरसीपी अपने नालंदा पहुंचे। नालंदा के हिलसा विधानसभा के डियावां से शुरू हुआ कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार कार्यक्रम राजगीर, नालन्दा से होते हुए मुस्तफापुर पैतृक गांव पहुंचा। पूरा नालंदा आरसीपी सिंह के स्वागत में तोरण द्वार,पोस्टर और बैनरो से पटा पड़ा रहा। 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले से आरसीपी अपने गांव पहुंचे।

जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में फूल माला लिए ढोल नगाड़े की धुन पर झूमते हुए, जिंदाबाद के नारों से केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते दिखे। मीडिया से मुखातिब होते हुए इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा की बिहार की जनता पूरे उत्साह से लबरेज है और वह इसलिए कि यह हमारे पार्टी की देन है। हमलोग के नेता बिहार के सीएम नितीश कुमार जी के द्वारा पूरे बिहार में सामाजिक सद्भाव कायम किया गया है। बिहार के लोग अच्छे ढंग से रह रहे हैं और अपना पर्व त्योहार ठीक ढंग से मना रहे हैं। पूरे बिहार में अमन चैन है।