• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरसीपी सिंह ने काटा 70 पाउंड का केक, बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सीएम नीतीश का बर्थडे….

ByReporter Pranay Raj

Mar 1, 2021

राज – 7903735887 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गृह नालंदा जिला मुस्तफापुर में विकास दिवस के रूप में मनाया । इस मौके पर उन्होनें कार्यकर्तओं के साथ उनके 70 वें जन्मदिन पर 70 पाउंड का केक काटा । मौके पर उन्होनें ग्रामीणों के बीच मिठाई और जरुरतमंदो को साड़ी और और टीशर्ट का वितरण किया | उन्होनें कहा कि आज बहुत ही हर्ष का दिन है.  इस वर्ष हमारे नेता का 70 वां जन्मदिवस है, उनके 70 वें जन्म दिवस से विकास दिवस की भव्य शुरुआत हुई है. नीतीश कुमार केवल जदयू के ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार के नेता हैं और उनकी राष्ट्रीय पहचान है. हमारे नेता ने बिहार का नवनिर्माण कर देश और दुनिया का ध्यान खींचा है |

आज उनके जन्मदिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता बंधु अपने अपने बूथ पर एकत्रित होकर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं साथ ही उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं समाज सुधार अभियानों की चर्चा कर रहे हैं. आज इस शुभ दिन को हमसभी को उनके नेतृत्व में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेना है. हम लोग सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं वह आने वाले कई वर्षों तक बिहार की सेवा करते रहें . आज मेरे लिए भी अनोखा अवसर है की हमें विकास दिवस मनाने का मौका मिला है, संयोग देखिये कि मैं अभी पार्टी का राष्ट्रिय अध्यक्ष भी हूँ और बिहार के जितने भी लोग हैं, कार्यकर्त्ता बंधू हैं, सहयोगी हैं सबलोग चाहते हैं की नीतीश बाबू का जीवन दीर्घायु हो एवं आगे भी बिहार की सेवा करते रहें|

 

नालंदा जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता (प्रदेश) मुन्ना सिद्दीकी ने माननीय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि माननीय नेता के दिखाए और बताए मार्ग पर चलते हुए पूरे बिहार ने प्रगति की जो राह पकड़ी है वो बिहार और देश को लगातार समृद्ध बना रही है। नीतीश कुमार जी ने आर्थिक बदलावों के साथ सामाजिक सुधार का जो बीड़ा उठाया, वो बिहार को सम्पन्न प्रदेश बनाने के साथ मानवीय मूल्यों से भरा, स्वस्थ बिहार बनाने की दिशा में कारगर साबित हो रहा है। ईश्वर से कामना है कि मुख्यमंत्री जी दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें, सदा बिहार पर उनका स्नेह बरकरार रहें |

जन्मदिन के मौके पर राष्टीय अध्यक्ष की धर्मपत्नी गिरिजा सिंह,लोकसभा प्रभारी सत्येन्द्र कुशवाहा, बिपिन चंद्रवंशी, आफताब आलम, धर्मेन्द्र कुमार, कुमारी दिव्या, ई. अजय पटेल, जमील शाह, अरुण वर्मा, बिपिन सिन्हा, डॉ बिपिन यादव, डॉ प्रियदर्शी अशोक,महमूद बक्खो, रिशु कुमार, विनोद मुखिया के अलावे कई मौजूद थे |