• February 25, 2026 12:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हैवानियत: सड़क किनारे पिता के साथ सोई सात साल की बच्ची से दुष्कर्म…

ByReporter Pranay Raj

Jun 16, 2024

राज – 7903735887 

लहेरी थाना इलाके में शनिवार की रात बदमाश ने सड़क किनारे पिता के साथ सोई सात साल की बच्ची को अगवाकर, उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अगली सुबह रविवार को घटना का खुलासा हुआ। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई। बच्ची का इलाज व मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।

पिता ने बताया कि वह सड़क किनारे फूटपाथ पर झोपड़ी नास्ता की दुकान लगाते हैं। रात में वह बेटी के साथ सोए थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाश उनकी बेटी को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पटना से एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।