• November 20, 2025 7:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुष्कर्म के आरोपि की पीट-पीटकर हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2022

राज – 7903735887 

नगरनौसा थाना अंतर्गत गढ़ियापर गांव के के समीप बीती शाम युवक को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दिया। मृतक कैला गांव निवासी जयगोविंद साव के पुत्र जगदीश साव दुष्कर्म का आरोपित था। एक माह पहले वह जमानत पर रिहा हुआ था। हत्या के कारणों को लेकर इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म है। कोई अवैध संबंध तो कोई पूर्व का विवाद बता रहा है। मृतक दुष्कर्म का आरोपित था। एक माह पहले जमानत पर रिहा हुआ था।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया की युवक को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।