• June 6, 2025 11:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर मार दी गोली…

Aug 12, 2022

राज – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में शुक्रवार को रास्ता पर कचरा फेंकने के विवाद में बदमाशों ने महिलाओं को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के विरोध पर बदमशों ने एक युवक को गोली मार दी। मारपीट में परिवार के तीन सदस्य जख्मी हुए। गोली से जख्मी स्व. बालेश्वर यादव के पुत्र मुकेश कुमार, मारपीट में जख्मी उनकी पत्नी संगीता देवी, भतीजा विकास और भाभी अंजू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी ने बताया कि पड़ोसी से उनका रास्ता विवाद चला आ रहा था। आरोपियों ने रास्ता पर कचरा फेंक दिया। जिसका वह विरोध कर रहे थे। आक्रोशित हो बदमाश घर में घुस आएं और महिलाओं की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने लगे। घटना के विरोध पर उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बांए पैर में लगी। पुलिस सभी को अस्पताल लाई। थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मामूली विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।