• June 7, 2025 1:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रक्तवीर को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जानें उपलब्धि …

Aug 22, 2023

राज – 7903735887 

रक्तदान महादान है। इससे गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। कई बार समय पर रक्त नहीं मिलने के कारण मरीज की जान चली जाती है। ऐसे मरीजों की जान बचाने में नालंदा ब्लड ग्रुप संस्था कई वर्षों से वरदात साबित हो रही है। सराहनीय वनेक कार्य के लिए संस्था को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।
शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने नालंदा ब्लड ग्रुप के संचालक कामरान अशरफ को मोमेंटो व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यह मेडल उन्हें शहीद भगत सिंह के भतीजा किरणजीत सिंह संधू ने दिया।

बिहारशरीफ में रक्तदान के ऊपर नालंदा ब्लड ग्रुप बेहतर सामाजिक कार्य कर रही है। इसको देखते हुए गया की संस्था शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वारा नालंदा ब्लड ग्रुप टीम को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें दिल्ली, मुंबई, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान व कोलकाता की भी कई टीम को सम्मानित किया गया। इसके साथ नालंदा के इस ग्रुप को सम्मान मिलना जिला के लिए गौरव की बात है।

यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा ने बताया कि नालंदा ब्लड ग्रुप की टीम अपने शहर में बहुत ही बेहतर काम कर रही है। युवाओं के बीच रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। इस खत्म करने की आवश्यकता बतायी। इस उपलब्धि पर टीम के सदस्य आमिर सुहैल, गिलानी अहमद, अंशु कुमार, अंजार, रोहित राज, फिरदौस व अन्य ने उन्हें बधाई दी है।