• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इसे समझो ना रेशम का तार भैया मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया… जैसे गीतों के साथ रक्षाबंधन संपन्न ….

ByReporter Pranay Raj

Aug 22, 2021

राज – 7903735887 

भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन उत्साह पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारीं। कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। मिठाई खिलाई। प्रगति, उन्नति व बाधाओं को दूर करने की कामना की। भाइयों ने रक्षासूत्र बंधवाकर बहनों की रक्षा सुरक्षा की प्रतिबद्धता जताई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सछ्वावना भवन में रक्षा बंधन त्योहार आयोजित की गई। बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। कहा कि रक्षाबंधन पवित्रता का यह आधार है। साल में एक बार यह पावन त्योहार हम सब को दिव्य स्नेह व दिव्य कर्तव्य का बोध कराती है। आज के दिन बहन भाईयों को राखी बांधती हैं। उनसे सदा रक्षा करते रहने की वचन लेती हैं।