• June 6, 2025 11:18 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर पुलिस का जंगल में सर्च अभियान, जानें कार्रवाई…

Jul 12, 2023

राज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने बुधवार को पहाड़ी और जंगली इलाके में सर्च अभियान चलाकर शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई की। चेतनालय के समीप चार शराब भटि्ठयों को नष्ट की।
इसके अलावा जमीन खोद 3500 अद्धर्निमित शराब बरामद कर उसे बहा दी। इसके अलावा 14 लीटर चुलाई शराब व उसके निर्माण का सामान बरामद हुआ। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि चार शराब धंधेबाजों पर केस दर्ज किया गया है। अभियान चलाकर इलाके में कार्रवाई की जा रही है।