• November 20, 2025 7:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर पुलिस ने अपहृत व्यवसायी को दो घंटे में किया बरामद, गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jun 15, 2022

आशीष – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने रुपया लेनदेन विवाद में अपहृत व्यवसायी को दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मारुति कार भी जब्त कर ली। बुधवार को आयुध निर्माणी गेट नंबर एक के पास से ट्रैक्टर पार्ट्स दुकानदार को अगवा किया गया था। बरामद व्यवसायी वलौर गांव निवासी निवास कुमार हैं। गिरफ्तार बदमश बब्लू कुमार है।
दुकानदार ने बताया कि सुरूमपुर निवासी रणवीर सिंह से उन्होंने तीन लाख रुपया कर्ज लिया था। उधार की अदायगी उन्होंने चेक से कर दिया। कुछ दिन बाद देनदार सूद के रूप में 4.25 लाख रुपए की मांग करने लगा। रुपया नहीं देने पर उन्हें धमकी दी जा रही थी। अपहरण के बाद बदमाशों ने रुपया बकाया रहने की बात कबूल कराते हुए वीडियो भी बनाया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि रुपया लेनदेन विवाद में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अपहृत को बरामद करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।