• November 20, 2025 6:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच बदमाश, जानें बदमाशों की करतूत…

ByReporter Pranay Raj

Jul 7, 2023

राज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई कर तीन शराब धंधेबाज समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों में नोनही निवासी अवधेश राम का पुत्र पिंटू राम, रामहरिपिंड निवासी भूषण केवट का पुत्र सन्नी कुमार, स्व. राजूव चौधरी का पुत्र तूफान कुमार शामिल है।
लूट कांड में दो साल से फरार चल रहा बदमाश गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र आरई गांव निवासी सुरेश राजवंशी का पुत्र योगेंद्र राजवंशी है। आरोपी को वनगंगा के समीप से पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि 2 जुलाई को ऑटो से 14 कार्टन शराब बरामद हुई थी। कार्रवाई के दौरान धंधेबाज फरार हो गया था। सभी को गुप्त सूचना पर पकड़ा गया। इसी तरह लूट कांड का आरोपी दो साल बाद पकड़ा गया। सभी आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह चमरडीहा गांव के पास से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक दीपनगर थाना क्षेत्र के मेघी-नगमा गांव निवासी साधु पासवान का पुत्र राहुल कुमार है।