• June 7, 2025 12:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर पुलिस की कार्रवाई, एक साथ सात बदमाश गिरफ्तार; जानें मामला

Mar 28, 2023

सूरज- 7903735887 

एसपी के आदेश पर राजगीर पुलिस विशेष अभियान चलाकर हत्या प्रयास के आरोपित समेत सात को गिरफ्तार की। जिसमें चार शराब धंधेबाज व दो शराबी शामिल है। पकड़ा गया धंधेबाज कोर्णाक नगर निवासी पिंटू राजवंशी, लेलिन नगर निवासी बुधिया देवी, विस्थापित निवासी लूटन चौधरी, वीरू चौधरी, शराबी सूरज राजवंशी, सुनील राजवंशी शामिल है। धंधेबाजों के पास से सात लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। हत्या प्रयास का आरोपित विरचैत गांव निवासी बनवारी चौधरी का पुत्र किशोरी चौधरी है।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि एसपी के आदेश पर समकालीन अभियान चलाकर इलाके में छापेमारी की गई। गिरफ्तार शराबियों की निशानदेही पर धंधेबाजों को पकड़ा गया। इसी तरह हत्या प्रयास का आरोपी गुप्त सूचना पर धराया।