• November 20, 2025 6:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर महोत्सव: नामचीन कलाकार बिखेरेंगे जलवा…

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2023

राज – 7903735887 

इस बार का तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव यादगार होने जा रहा है। महोत्सव में मशहूर प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्य निगम, दीपाली सहाय अपने तरानों से सुरों की महफिल सजायेंगी।

दबंग फिल्म का मुन्नी बदनाम हुई… गाना ऐश्वर्य निगम ने गाया था। वहीं, दीपाली सहाय हिंदी के अलावा भोजपुरी फिल्मों में दर्जनों हिट गाना गा चुकी हैं। कार्यक्रम का आयोजन स्टेट गेस्ट हाउस के मैदान में होगा। दूसरे दिन जावेद अली तो तीसरे दिन 2 दिसंबर को विशाल भारद्वाज के गीतों से राजगीर की वादियां गूंजेगी। महोत्सव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है।