• June 6, 2025 11:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – व्यवसायी हत्याकांड में छापेमारी जारी, पुलिस …

Jan 14, 2022

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलनी के गुरुवार की शाम करीब 3.30 बजे बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। मृतक मगध कॉलनी निवासी नंदलाल प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार उर्फ चिंटू हैं। घटना के बाद पुलिस ताबतोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि, छापेमारी का नतीजा सिफर है। किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस जल्द घटना के खुलासा का दावा कर रही है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। चर्चा है बदमाशों की टोह पुलिस को लग गई है। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है। जिसमें चार अज्ञात बदमाशों ने 5 लाख के जेवर लूट के दौरान हत्या का आरोप है।

देर शाम पटना से शव आने के बाद आक्रोशितों ने शव को एसपी आवास के बाहर रख प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसडीओ कुमार अनुराग, बीडीओ अंजन दत्ता ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार को 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया। साथ ही परिवार को त्वरित कार्रवाई का अश्वासन पुलिस पदाधिकारियों ने दिया।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।