• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने बांटा प्रसाद…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2023

राज- 7903735887 

छठ महापर्व के तीसरे दिन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा एतवारी बाजार मोड़ के समीप छठ व्रतियों के बीच दउरा पर रखकर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य कृष्णा प्रसाद ने बताया कि छठ महापर्व पवित्रता का पर्व है।

हर साल समिति के सदस्यों द्वारा छठव्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस साल भी 501  पैकेट प्रसाद का वितरण किया गया है। जिनके घरों में छठ महापर्व होता है और जो इस रास्ते से माथे पर दउरा रखकर छठ घाट जाते हैं, उन्हें प्रसाद दिया जाता है।

संजय कुमार उर्फ मुन्ना जी , वंशी साव, अजय सिंह, नरेश राम, भारतेंदु कुमार, पप्पू कुमार, अशोक यादव, मुन्ना कुमार, मुकेश कुमार, मधु किशोर शर्मा, रंजीत साव,कारू कुमार,नरेश कुमार, चंद्रदीप चौधरी, गुड्डू कुमार, अजीत कुमार, आशीष कुमार ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।