• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी, तीन युवती समेत छह गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Jun 23, 2023

राज – 7903735887 

होटल में छापेमारी कर पुलिस जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा करते हुए तीन युवती समेत आधा दर्जन को गिरफ्तार कर ली। कार्रवाई शेखपुरा जिला में शेखपुरा थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने एक होटल में डीएसपी अरविंद कुमार सिंहा ने 20 जून  को की। होटल मैनेजर भोली यादव को भी पुलिस गिरफ्तार कर ली।
एसडीपीओ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। छापेमारी में तीन युवक और तीन युवतियों को आपतिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। पकड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। होटल में काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पकड़े लोग इसी जिले के रहने वाले हैं। होटल के मैनेजर को भी पकड़ा गया है।