• November 20, 2025 6:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुबई से लौट युवती के समक्ष रखा शादी का प्रस्ताव, इंकार पर किया…

ByReporter Pranay Raj

Jun 28, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने सोमवार को गढ़पर मोहल्ला में कार्रवाई कर युवती पर शादी का दबाव बनाने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश कासिफ युसूफ है।
आरोपों में युवती ने बताया है कि युवक से उनकी बचपन से पहचान थी। दोस्त के वह अक्सर घर आता था। कुछ साल पहले वह सऊदी अरब चला गया। जहां से कुछ माह पहले लौटा। एक दिन अचानक आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिस पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बदमाश सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप पोस्ट कर उसे बदनाम करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।