• November 20, 2025 5:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 26 लाख की संपत्ति हो गई खाक, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 21, 2025

राज – 9334160742 

लहेरी थाना क्षेत्र के पुलपर शुक्रवार की अल सुबह रेडिमिड दुकान में आग लग जाने से 26 लाख की संपत्ति खाक हो गई। घटना आनंद रेडिमेड गारमेंट्स नामक दुकान में हुई। संचालक आनंद नूतन सिन्हा सवा लाख नगदी व 25 लाख का कपड़ा का नुकसान बता रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि रात 9 बजे वह दुकान बंद किए थे। सुबह चार बजे उन्हें कॉल कर किसी ने बताया कि दुकान में आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। शटर नहीं खुलने पर लोगों के सहयोग से शटर काटा गया। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब दुकान का सभी सामान खाक हो चुका था। शॉर्ट सर्किट से घटना का अंदेशा है। कुछ दिन पहले वह सीज का कपड़ा खरीदकर लाए थे।