• November 20, 2025 5:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 19, 2024

राज – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के प्रतापुर गांव में गुरुवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरी की घटना सनातन शर्मा के घर में हुई है। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी।

ग्रामीणों ने बताया कि घर में सिर्फ सनातन शर्मा की बुजुर्ग मां मीणा देवी रहती थी। 10 दिन पूर्व घर में ताला लगाकर वह अपने बेटे के पास दिल्ली चली गयी थी। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर पड़ी। चर्चा है कि आठ भर सोने के जेवर व अन्य सामान चोरी हुए हैं। परिवार के पहुंचने के बाद भी स्पष्ट होगा कि क्या-क्या चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। जांच की गयी है। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी।