• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देवर ने गोली मार की भाभी की हत्या, अस्पताल चौक पर शव रख हंगामा, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2024

राजा – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी-मंसूर नगर मोहल्ल में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे फुफेरे देवर ने सीने में गोली मारकर भाभी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। परिजन महिला को सदर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो घटना की सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। जिससे आक्रोशित हो परिजन व मोहल्ले वासियों ने शव को अस्पताल चौक पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशितों ने रोड़ेबाजी करते हुए कुछ ऑटो चालक व सवारों के साथ मारपीट की।
एक महिला दारोगा कुछ कर्मियों के साथ हंगामा शांत कराने में जुटी थीं। इसके बाद नगर, लहेरी और सोहसराय थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंच गईं। तब हंगामा शांत हुआ। मृतका मंसूर नगर निवासी संतोष चौधरी की 36 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी चार बच्चों की मां थी।
परिजनों ने बताया कि 17 जुलाई को महिला की बेटी का जन्मदिन था। आरोपी से वह अपना बकाया 5 हजार मांग रही थी। जिससे आक्रोशित हो बदमाश ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपित रमण चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारो को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल हथियार व एक अन्य बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मृतका की ननद सरस्वती कुमारी ने बताया कि आरोपी के साथ दुर्गा पूजा में उनके भाई पार्टनरशिप में चाट का ठेला लगाए थे। हिसाब करने पर उनके भाई का 20 हजार रुपया निकला। बदमाश 15 हजार लौटाया था। भाई के बेटी की 17 जुलाई को जन्मदिन था। इस कारण भाभी बकाया पांच हजार मांग रही थी। जिससे बदमाश आक्रोशित था। सुबह में भाभी उसके साथ कुआं से पानी ला रही थी। उसी दौरान बदमाश ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि मुख्यि आरोपित धारो को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की संलिप्तता सामने आई है। जिसकी गिरफ्तारी व घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस तत्काल पहुंच गई थी। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।