• November 20, 2025 12:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – संपत्ति व चार पुत्र नहीं आया काम, इलाज के अभाव में दंपती की गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2025

राहुल – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र के तेलिया दुर्गा स्थान के समीप शुक्रवार की शाम घर में दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक 75 वर्षीय पुत्र मनोहर ठठेरा और उनकी 70 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी हैं। ग्रापमीणों ने बताया कि दोनों घर में अकेले रहते थे। दंपती को चार पुत्र और एक पुत्री है। कोई संतान बुजुर्ग की देखभाल नहीं करता था। दंपती गांव में अकेले रहते थे।

तीन-चार दिनों से दोनों दंपती घर के बाहर दिखाई नहीं पड़ रहे थे। शुक्रवार की शाम पटना में रह रहे दंपती के छोटे पुत्र ने पड़ोसी को कॉल कर कहा कि 4 दिनों से माता-पिता से बात नहीं हो सकी है। कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। तब ग्रामीण दंपती के घर गए। जहां फर्श पर दोनों की लाश मिली। ग्रामीणों की मानें दंपती को करोड़ों की संपत्ति व चार पुत्र काम नहीं आएं। ग्रामीणों में चर्चा है कि भूख व इलाज के अभाव में दंपती की मौत हुई।

थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है। जिसमें बीमारी से मौत होने का अंदेशा जताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।