• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब कांड के विचाराधीन कैदी की जेल में मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 9, 2024

राजा – 7903735887 

बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जेल प्रशासन की मानें तो आज दोपहर में बंदी आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक लगभग 20 माह से जहरीली शराब कांड में जेल में था। मृतक की पहचान की सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर निवासी स्व. देव पासवान के 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान उर्फ बोकड़ा के रूप में की गई है।

बिहारशरीफ में 2022 में जहरीली शराब कांड हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में कांड की मास्टरमाइंड सुनीता मैडम के साथ जितेंद्र भी आरोपित था। 302 की धारा के तहत केस था।

मृतक की बहन पुतुल देवी ने बताया कि शराब कांड के मामले में उसके भाई को फंसा दिया गया था। पिछले दो वर्षों से जेल में बंद था। 2 दिन पूर्व उसकी कोर्ट में सुनवाई थी। उस दिन भी काफी अच्छे तरीके से वह बातचीत कर रहा था। आज भी वह उससे मिलने गई थी। जहां चचेरे भाई कारू पासवान से मुलाकात हुई उसने बताया कि जितेंद्र ठीक-ठाक है। इसके उपरांत वह घर की ओर लौट पड़ी। वह अभी घर भी नहीं पहुंची थी कि उसे जेल से फोन आया की उसके भाई की तबीयत खराब हो गई है। अस्पताल बुलाया गया, जब अस्पताल पहुंची तो देखा कि भाई की मौत हो चुकी है। परिजन जेल प्रशासन की लापरवाही से मौत बता रहे हैं। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया।
जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि शराब कांड की मास्टरमाइंड सुनीता का हाई काेर्ट से जमानत हो गया है। इसके अलावा जितेंद्र की पत्नी एक युवक के साथ एक माह पहले चार बच्चों को छोड़कर फरार हो गई थी। इस कारण कैदी तनाव में था। कैदी ने शौचालय के वाटर पाइप के सहारे गमछा से फांसी लगा लिया। सुरक्षा कर्मी कैदी को अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पर कुल चार केस दर्ज था। नगर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है।