• February 25, 2026 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना से कैदी हो गया फरार, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 28, 2025

राज – 9334160742 

होमगार्ड जवान को धक्का दे, कैदी राजगीर थाना से फरार हो गया। फरार आरोपित जत्ती भगवानपुर निवासी दशरथ कुमार है। बाइक चोरी के आरोप में उसे पकड़ा गया था। होमगार्ड जवान कैदी को न्यायालय ले जाने के लिए हाजत से निकाला। उसी दौरान आरोपित जवान को धक्का दे, थाना से फरार हो गया। घटना के बाद महकमा में हड़कंप मच गया। कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस भागदौड़ करने लगी। हालांकि, वह हाथ नहीं आया।
डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ले जाने के लिए जब होमगार्ड के जवान आरोपी को हाजत से बाहर निकाल रहे थे, उसी वक्त होमगार्ड को धक्का देकर कैदी फरार हो गया। गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। साथ ही आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है।