• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या, जानें कातिल कौन…

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2021

राज- 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के समीप पानी भरे पईन से सोमवार को गर्भवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका नीतीश पासवान की पत्नी खुशबू देवी है। मायके का परिवार दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहा है। जबकि, ससुराल के लोग घास काटने के दौरान डूबकर मौत होने की बात कह रहा है।

सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां मायके के परिवार की दहाड़ गूंज रही थी।
पटना जिला के लक्ष्मीपुर  गांव निवासी मृतक के मायके के परिजनों ने बताया कि खुशबू की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसे दो बच्चे हैं। 6 माह की वह गर्भवती थी। तीन दिन पहले पति ने मायके से 50 हजार रुपया लाने को कहा था। मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की धमकी दी थी। रविवार को पति ने गला दबाकर हत्या कर शव को पानी भरे पईन में फेंक दिया। फोन पर पूछने पर बताया कि खुशबू भाग गई है। संदेह होने पर परिवार पहुंचा तो हत्या का पता चला। गले पर गहरे दाग से स्पष्ट है कि गला घोंटा गया है।

थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी। परिवार पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहा था। समझा बुझाकर पोस्टमार्टम कराया गया।