• November 20, 2025 6:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिटाई से गर्भवती की मौत, लगा हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Sep 21, 2023

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र निवासी गर्भवती की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला गुरुवार को सामने आया। मृतका मानपुर थाना क्षेत्र के गोनमापर गांव निवासी बंटी यादव की 20 वर्षीया पत्नी सारो देवी हैं। मृतका का मायके लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान मोहल्ले में है। उसकी मौत बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में हुई। मृतका सात माह की गर्भवती थीं।

पिता शिवदानी यादव ने बताया कि तीन साल पहले वह पुत्री की शादी किए थे। शादी के बाद दामाद खटाल खोलने के लिए तीन लाख रुपए की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। पखवाड़ा भर पहले दामाद ने पिटाई कर पुत्री का अधमरा कर, उसे मायके पहुंचा दिया। यहां इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में गर्भवती की मौत हा गई।

लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पिता द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगा कर आवेदन दिया गया है। मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।