• February 26, 2026 1:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गर्भवती की गला दबाकर हत्या, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2021

सौरभ – 7903735887 

नगरनौसा थाना अंतर्गत भोभी गांव में पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका बब्लू जमादार की 25 वर्षीया पत्नी 8 माह की गर्भवती थीं। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के चकधरी गांव निवासी मृतका के पिता सोहसराय बिंद ने बताया कि दामाद उनकी बेटी पर मायके से नगदी लाने का दबाव बना रहा था। रुपया नहीं लोने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।