• June 7, 2025 12:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मरीज बन लाश के शरीर से चुराता था सोने का जेवरात ,रंगेहाथ धराया, जानें आरोपी …

Sep 26, 2023

राज – 7903735887 

सदर अस्पताल में सोमवार की रात मुर्दा के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने वाला मरीज पकड़ा गया। आरोपी दस साल से बीमारी का बहना बनाकर अस्पताल में डेरा जमाए था। पकड़े जाने के बाद प्रबंधन आरोपी को अस्पताल से चलता कर दी।

डीएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ निवासी प्रेमचंद अक्सर किसी न किसी तरह के बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो जाता था। ठीक होने पर डॉक्टर द्वारा उसे छुट्टी दे देते थे। इसके बाद वह फिर से नई बीमारी का बहना बना, भर्ती हो जाता था। मृतक के शरीर से लॉकेट की चोरी करते पकड़े जाने के बाद उसे अस्पताल से बाहर कर दिया गया।