• February 25, 2026 1:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रक पर लोड गिट्‌टी हटाने पर पुलिस हैरान, मिली 25 लाख की…

ByReporter Pranay Raj

Apr 26, 2021

राज – 7903735887 

हरनौत थाना पुलिस ने रविवार की रात पचौरा गांव के पास छापेमारी कर गिट्‌टी लोड ट्रक से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत पुलिस 25 लाख से अधिक बता रही है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी शराब धंधेबाज पुलिस के हाथ नहीं आ सका। चालक-खलासी भी मौके से फरार होने में सफल रहा। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस धंधेबाज की तलाश में जुटी है।
थानायक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर गिट्‌टी लोड ट्रक से शराब खेप बरामद हुई। गिट्टी के नीचे छिपाकर शराब कार्टन दूसरे राज्य से लाई गई थी। वाहन से कुचल 4740 बोतल शराब जब्त हुई।