• February 25, 2026 8:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाने का मुंशी लाइन हाजिर, जानें कसूर…

ByReporter Pranay Raj

Oct 12, 2021

सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर में शनिवार को दिन के उजाले में चालक राकेश कुमार के घर से 5 लाख के जेवर और नगदी की चोरी हो गई थी। थाने में आवेदन देने के बाद भी पुलिस जांच को नहीं पहुंची। न ही केस दर्ज हुआ। इस खबर को न्यूज नालंदा ने प्रमुखता से दिखाया। जिस पर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने संज्ञान लेते हुए मुंशी को लाइन हाजिर करने की बात बतायी।

डीएसपी ने बताया कि चोरी के एक मामले में आवश्यक कार्रवाई नहीं करने और पीड़ित को टहलाने के आरोप में सोहसराय थाने के मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बाद में उसपर विभागीय कार्रवाई भी जाएगी। उनके जांच रिपोर्ट पर एसपी हरि प्रसाथ एस ने कार्रवाई की है। जो लोगों की मदद नहीं करते हैं, ऐसे पुलिसवालों को थाने में रहने का कोई हक नहीं है।
साथ ही पीड़ित का केस दर्ज कर लिया गया। जल्द ही पुलिस चोरी का खुलासा कर लेगी।