• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठेकेदार का 50 लाख के मकान को पुलिस ने किया सील, कारण जान हो जायेगें हैरान….

ByReporter Pranay Raj

Mar 2, 2022

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के पंचरुखीया कुंआ मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300 ml अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शराब मिलने के बाद 50 लाख के नवनिर्मित मकान को पुलिस ने  सील कर दिया।

राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के पचरुखिया कुआं निवासी राम पवित्र सिंह का पुत्र शंभू सिंह उर्फ अमरजीत सिंह है। शंभू सिंह पेशे से ठेकेदार है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठेकेदार घर पर विदेशी शराब सेवन करने के लिए लाया है | इसी सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संभु सिंह को घर से 300ml विदेशी शराब और दो डिस्पोजल ग्लास के साथ घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।