• June 7, 2025 1:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मिनी गन फक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा…

Jan 11, 2022

सूरज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना पुलिस ने आगारपर गांव में छापेमारी कर झोपड़ीनुमा घर में मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने का खुलासा किया। छापेमारी भोनू पासवान के घर में हुई। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर बदमाश व उसका सहयोगी विनोद राम फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अर्द्धनिर्मित हथियार व उसका निर्माण का ढेरो उपकरण बरामद किया।
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। जिसके बाद घेराबंदी कर छापेमारी की गई। कार्रवाई की भनक पाकर बदमाश व उसका सहयोगी फरार होने में सफल रहा। मौके से अर्द्धनिर्मित कट्‌टा व हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया। फरार बदमाश का पुलिस नक्सली कनेक्शन खंगाल रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।