• November 20, 2025 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस है मुश्तैद, इत्मीनान से मनाएं होली व शब-ए-बरात…

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2021

ईं सूरज – 7903735887 

शहर में शनिवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल पदाधिकारी और सुरक्षा बलों ने नागरिकों को संदेश दिया कि पुलिस मुश्तैद है, इत्मीनान से नागरिक होली व शब-ए-बरात मनाएं। मार्च नगर थाना परिसर से निकलकर विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया।


ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पुलिस ने कर ली है। उपद्रवियों व शराबियों पर पुलिस की नजर है। नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने नागरिकों से अपील किया कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। इसी तरह लहेरी थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि त्योहार में उपद्रव की साजिश करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।