• November 20, 2025 7:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस है मुश्तैद, इत्मीनान से मनाएं बकरीद …

ByReporter Pranay Raj

Jul 9, 2022

रोहित – 7903735887 

शहर में शनिवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल पदाधिकारी और सुरक्षा बलों ने नागरिकों को संदेश दिया कि पुलिस मुश्तैद है, इत्मीनान से नागरिक बकरीद का पर्व मनाएं। मार्च नगर थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकलकर विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया। मार्च का नेतृत्व डीएम शशांक शुभंकर व एसपी अशोक मिश्रा ने किया। शहर का भ्रमण कर अधिकारियों ने  आमलोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया और असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी।

डीएम ने जिलेवासियों को बकरीद की शुभकामना देते हुए अमन-चैन बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान उपद्रव करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के विवादित पोस्ट नहीं डालने की अपील की। मार्च में एसडीओ कुमार अनुराग, बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार आदि शामिल थे।