• February 25, 2026 5:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गिरफ्तार सात शराबियों की निशानदेही पर धंधेबाज की तलाश में पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Sep 27, 2022

आशीष – 7903735887 

बिहार और राजगीर थाना पुलिस ने मंगलवार को इलाके में कार्रवाई कर सात शराबियों को गिरफ्तार किया। बिहार थाना पुलिस मथुरिया मोहल्ला निवासी नशेड़ी अरविन्द्र कुमार को गिरफ्तार की।
इसी तरह राजगीर थाना पुलिस बंगाली पारा निवासी गुड्‌डू राम, नौलखा मंदिर समीप निवासी अमीत कुमार, बलवापर निवासी संतोष चौधरी, बड़ी मिल्की निवपसी बरुण गुप्ता, गुलजार बाग निवासी मोती चौधरी और जवाहर पंडित को पकड़ी। बिहार थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव और राजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों की निशानदेही पर पुलिस धंधेबाजों की तलाश में जुट गई है। त्योहार व चुनाव के मद्देनजर शराब धंधेबाजों पर पुलिस की विशेष नजर है।