• November 20, 2025 7:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हेलो सर। बचा लीजिए, जबरन कराता है देह व्यापर; पुलिस ने तीन लड़कियों को मुक्त करा 5 को किया गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Jun 4, 2022

राज – 7903735887 

पर्यटक स्थल राजगीर के रामहरि पिंड मोहल्ला में बंगाल-यूपी की लड़कियाें से जबरन देह व्यापारी कराए जाने का खुलासा हुआ है। सूचना के बाद राजगीर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को मुक्त कराया। युवतियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था। यहां बदमाश जबरन उनसे देह व्यापार का धंधा करा रहा थे। मौके से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार बदमाशों में राजगीर निवासी श्रीनाथ कुमार, दीपक कुमार, अनिल यादव, दुर्गानंदन कुमार, चण्डी थाना के माधोपुर निवासी सूरज कुमार शामिल है। बरामद लड़कियों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अस्पताल लाया गया।
बरामद युवतियों में दो कोलकाता और एक यूपी के गोरखपुर की है। जांच में खुलासा हुआ कि लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में डांस करने का झांसा दे, बुलाया गया था। यहां आने पर सभी से जबरन जिस्मफराशी कराया जाने लगा। बदमाशों की पहरेदारी ऐसी थी कि उन्हें भागने या फोन करने का भी मौका नहीं मिलता। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर युवतियों को मुक्त कराया।
राजगीर प्रदीप कुमार ने बताया कि राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के मोबाइल में युवती का फोन आया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लड़कियों को मुक्त करा, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डांस कराने का झांसा दे लड़कियों को दूसरे प्रदेश से बुलाकर बदमाश, उनसे देह व्यापार कराना चाह रहे थे।