• February 25, 2026 10:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर हमला के आरोपितों की तलाश में गई पुलिस को मिली शराब…

ByReporter Pranay Raj

Mar 7, 2024

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस गुरुवार को पुलिस पर हमला के आरोपित भाइयों के घर अलीनगर में छापेमारी करने गई। जहां आरोपी तो हाथ नहीं आया, उसके घर से पुलिस 21 बोतल शराब बरामद की। इसके बाद आरोपियों पर उत्पात अधिनियम का एक और केस दर्ज हो गया। फरार आरोपियों में विक्की कुमार, रवि कुमार, विकास कुमार, टिंकू कुमार, विशाल कुमार शामिल है। सभी सहोदर भाई है। थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को रात आरोपियों के घर बारात आई थी। उसी दौरान बारात पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंचे एक दारोगा को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भेजकर मौके से एक बदमाश को पकड़ा गया। पुलिस पांच फरार की तलाश में गई थी। आरोपित हाथ नहीं आया। उसके घर की तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। जब्त शराब 10.5 लीटर है। छापेमारी में दारोगा जितेंद्र कुमार, प्रशिक्षु दारोगा गौरव कुमार सिंह, तौकीर खान, धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।