• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक करोड़ की संपत्ति लूट को पुलिस कर दी विफल, एक गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Apr 10, 2022

रोहित – 7903735887 

पावापुरी ओपी पुलिस ने एक करोड़ की संपत्ति लूट की घटना को विफल कर दिया। पुलिस रविवार की अल सुबह कार्रवाई कर लोहे के एंगल लोड टेलर को लूटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया ली। वाहन से साथ एक लुटेरने की गिरफ्तारी हुई। लुटेरों ने टेलर के चालक-खलासी को मुजफ्फरपुर के जंगल में फेंक माल लोड वाहन लूट लिया था। चालक-खलासी का सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद वाहन व लोड सामान की अनुमानित कीमत एक करोड़ से अधिक है।

गिरफ्तार बदमाश पूर्वी चंपारण के मुरली गांव निवासी पप्पू कुमार साहनी है। केस दर्ज कर लुटेरे को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया कि एंगल लोड कर टेलर अरुणाचल प्रदेश जा रहा था। मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो सवार लुटेरों ने ओवरेटक कर वाहन रोक लिया। चालक-खलासी को जंगल में फेंक माल लोड वाहन लूट बदमाश फरार हो गया। वाहन मालिक को जीपीएस से वाहन की गलत दिशा में जाने की लोकेशन मिली। जिसकी सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई की गई। वाहन को राइफल मोड़ से बरामद किया गया। घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की पहचान कर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।