• November 20, 2025 7:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खोजी कुत्ते की मदद से मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Aug 2, 2022

आशीष – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से बच्चे के मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पावापुरी हॉल्ट के समीप 30 जुलाई को तालाब से बच्चे की लाश मिली थी। मृतक बिजवनपर गांव निवासी विनोद कुमार का 7 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। 24 जुलाई की दोपहर बच्चा घर से निकला था। जिसके बाद से लापता हो गया। तब परिजनों ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई।

सात दिन बाद बच्चे की लाश तालाब से मिली। परिजन अपहरण कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, पुलिस प्रारंभिक जांच में डूबकर मौत बता रही है। आरोप के मद्देनजर पुलिस मंगलवार को डॉग स्कॉयड बुलाकर साक्ष्यों की तलाश में जुट गई। मौके से दो प्लास्टिक की बोरी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि परिजन के आरोप के मद्देनजर पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।