• June 7, 2025 12:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सूचना देने के बाद नहीं पहुंची पुलिस, जमीन कब्जा रोकने पर मार दी अधेड़ को गोली…

Jun 19, 2023

सूरज   – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत कल्याणपुर मोहल्ला में भूमि विवाद में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद अधेड़ को गोली मार दी। जख्मी बृजे यादव के 48 वर्षीय पुत्र सूरज यादव को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। गोली अधेड़ के हाथ में लगी है।

परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। बताया कि बदमाश उनकी भूमि पर चहारदीवारी दे रहे थे। जिसकी सूचना थाना और डीएसपी को दी गई। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। तब अधेड़ बदमाशों को रोकने गए। उसी दौरान फायरिंग करते हुए दबंगों ने अधेड़ को गोली मार दी।

रिश्तेदार सुदर्शन यादव ने बताया कि उनकी भूमि पर कुछ स्थानीय दबंग चहारदीवारी दे रहे थे। जिसकी सूचना उन्होंने थाना और डीएसपी को दी। पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। तब सूरज मौके पर गए। जहां बदमाशों ने 50 राउंड फायरिंग करते हुए अधेड़ को गोली मार दी।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि एक पक्ष ने केस का आवेदन दिया है। दूसरा पक्ष इलाज के उपरांत आवेदन देने की बात कह रहा है। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।