• February 25, 2026 12:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस को भनक नहीं, सड़क पर हुई लूटपाट-फायरिंग…

ByReporter Pranay Raj

Jul 16, 2021

सूरज – 7903735887 

नगरनौसा थाना अंतर्गत लच्छू बिगहा रेलवे क्रॉसिंग के समीप हथियार से लैस 5 लुटेरों ने गुरुवार की रात तीन बाइक पर सवार लोगों से लूटपाट करते हुए फायरिंग की। घटना के विरोध पर एक युवक को बट से पीटकर जख्मी कर दिया गया। घटना को अंजाम दे बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हाे गए। लुटेरों ने करायपरसुराय निवसी अनिल कुमार, मंटू कुमार से नगदी, मोबाइल, हेजलमेट, चिकसौरा के हुड़ाड़ी निवासी जगदीश प्रसाद, विजय यादव से नगदी-मोबाइल लूटी। शाहबाजपुर निवासी मनोज यादव को बट से जख्मी किया गया।

तीन बाइक पर सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। उसी दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को खबर की। गश्ती पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष ने लूट व मारपीट से इंकार किया। बताया कि लिखित शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी।