• June 7, 2025 1:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना के घेराव में पुलिस की केस दर्ज, जाने कौन-कौन बना आरोपी

Oct 29, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना घेराव मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें वार्ड संख्या 34 की वार्ड पार्षद समेत आठ लोगों को नामजद व 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है। फायरिंग व मारपीट के आरोपित श्रवण कुमार की गिरफ्तारी के लिए उनके परिजन व समर्थकों ने थाना का घेराव कर हंगामा किया था। लोग पुलिस कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगा रहे थे।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रवण कुमार के खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज है।